{"_id":"6a50b03c62cc8a5a98058d9c","slug":"video-smuggler-fleeing-excise-department-pathankot-hit-scooter-three-people-sustained-injuries-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में एक्साइज विभाग से बचकर भाग रहे शराब तस्कर ने स्कूटी को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में एक्साइज विभाग से बचकर भाग रहे शराब तस्कर ने स्कूटी को मारी टक्कर
पठानकोट में एक्साइज विभाग से बचकर भाग रहे कार सवार एक शराब तस्कर ने स्कूटी सवार बच्चे सहित तीन लोगों को टक्कर मार दी। तीनों घायल हो गए, बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना पठानकोट के मनवाल चौक पर देर रात की बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज रफ्तार कार चालक ने एक स्कूटी को टक्कर मारी है। स्कूटी पर बच्चे सहित तीन लोग सवार थे। एक्साइज विभाग के कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए लोगों ने कहा कि विभाग की ऐसी कार्रवाई के कारण सड़क पर चलने वाले आम व्यक्ति की जान जोखिम में डाली जा रही है। अगर एक्साइज विभाग को किसी गाड़ी पर संदेह है तो पुलिस नाके लगे हुए हैं, वहां भी सूचित किया जा सकता था। हड़बड़ाहट में कार चालक स्कूटी सवार लोगों को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया है। घायल बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है।
वहीं एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक कार में अवैध शराब लेकर एक युवक क्षेत्र से गुजर रहा है। जब शराब तस्कर की गाड़ी का पीछा किया तो मनवाल चौक में इस गाड़ी को काबू कर लिया गया। इस गाड़ी से अवैध शराब बरामद हुई है। जिसकी पुलिस स्टेशन ले जाकर जांच की जाएगी। अवैध शराब लेकर जा रही गाड़ी तेज रफ्तार होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त भी हुई है। जबकि ड्राइवर गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक गाड़ी से अवैध शराब बरामद हुई है और बरामद गाड़ी व शराब को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।