{"_id":"6a50ad817132c40686029be8","slug":"smuggler-fleeing-excise-department-pathankot-hit-scooter-three-people-sustained-injuries-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pathankot: एक्साइज विभाग से बचकर भाग रहे शराब तस्कर ने स्कूटी को मारी टक्कर, बच्चे सहित तीन लोगों को आई चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pathankot: एक्साइज विभाग से बचकर भाग रहे शराब तस्कर ने स्कूटी को मारी टक्कर, बच्चे सहित तीन लोगों को आई चोट
Fri, 10 Jul 2026 02:02 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
Published by: Nivedita
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:02 PM IST
सार
स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज रफ्तार कार चालक ने एक स्कूटी को टक्कर मारी है। स्कूटी पर बच्चे सहित तीन लोग सवार थे। एक्साइज विभाग के कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए लोगों ने कहा कि विभाग की ऐसी कार्रवाई के कारण सड़क पर चलने वाले आम व्यक्ति की जान जोखिम में डाली जा रही है।
विज्ञापन
माैके पर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पठानकोट में एक्साइज विभाग से बचकर भाग रहे कार सवार एक शराब तस्कर ने स्कूटी सवार बच्चे सहित तीन लोगों को टक्कर मार दी। तीनों घायल हो गए, बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना पठानकोट के मनवाल चौक पर देर रात की बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज रफ्तार कार चालक ने एक स्कूटी को टक्कर मारी है। स्कूटी पर बच्चे सहित तीन लोग सवार थे। एक्साइज विभाग के कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए लोगों ने कहा कि विभाग की ऐसी कार्रवाई के कारण सड़क पर चलने वाले आम व्यक्ति की जान जोखिम में डाली जा रही है। अगर एक्साइज विभाग को किसी गाड़ी पर संदेह है तो पुलिस नाके लगे हुए हैं, वहां भी सूचित किया जा सकता था। हड़बड़ाहट में कार चालक स्कूटी सवार लोगों को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया है। घायल बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है।
वहीं एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक कार में अवैध शराब लेकर एक युवक क्षेत्र से गुजर रहा है। जब शराब तस्कर की गाड़ी का पीछा किया तो मनवाल चौक में इस गाड़ी को काबू कर लिया गया। इस गाड़ी से अवैध शराब बरामद हुई है। जिसकी पुलिस स्टेशन ले जाकर जांच की जाएगी। अवैध शराब लेकर जा रही गाड़ी तेज रफ्तार होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त भी हुई है। जबकि ड्राइवर गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक गाड़ी से अवैध शराब बरामद हुई है और बरामद गाड़ी व शराब को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।