फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Police encounter in Jandiala Guru Amritsar accused in shooting incident nabbed

अमृतसर में मुठभेड़: घर पर फायरिंग का मुख्य आरोपी काबू, पुलिस पर फायरिंग की; जवाबी कार्रवाई में पैर पर लगी गोली

Fri, 10 Jul 2026 01:40 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Fri, 10 Jul 2026 01:40 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 बोर की पिस्तौल, एक मैगजीन, तीन कारतूस तथा वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Police encounter in Jandiala Guru Amritsar accused in shooting incident nabbed
अमृतसर में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर पुलिस ने जंडियाला गुरु के शेखूपुरा मोहल्ले में एक घर पर हुई फायरिंग के मुख्य आरोपी को वारदात के 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन




पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन


डीएसपी बलजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ रूपी, निवासी गांव ज्योतिसर, जंडियाला गुरु के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी बाइक पर जातियां मोड़ की ओर आने वाला है। सूचना के आधार पर थाना जंडियाला गुरु के एसएचओ हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाकाबंदी की। जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। इस दौरान आरोपी ने बचने के लिए पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 बोर की पिस्तौल, एक मैगजीन, तीन कारतूस तथा वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं से जुड़े नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जेल में हुए विवाद के बाद हुई थी फायरिंग

पुलिस जांच में सामने आया है कि जंडियाला गुरु के शेखूपुरा मोहल्ले में दो दिन पहले जिस परिवार के घर पर फायरिंग की गई थी, उसके सदस्य बलजीत सिंह उर्फ भुल्ली की 8 जुलाई को जिला जेल अमृतसर में बंद साजन उर्फ काना के साथ कहासुनी हुई थी। इसी विवाद के बाद रंजिश बढ़ गई। पुलिस का आरोप है कि साजन काना ने जेल में रहते हुए अपने साथियों के जरिए शेखूपुरा मोहल्ले में घर पर फायरिंग करवाई।



पुलिस ने इस मामले में साजन काना सहित अन्य आरोपियों को पहले ही नामजद कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed