Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
A History-Sheeter Posed as a Hindu to Lure a Young Woman from Haryana into a 'Love Trap,' Then Converted Her and Married Her.
{"_id":"6a0b59ef9949b66e080eeb7e","slug":"video-a-history-sheeter-posed-as-a-hindu-to-lure-a-young-woman-from-haryana-into-a-love-trap-then-converted-her-and-married-her-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: हिस्ट्रीशीटर ने खुद को हिंदू बता हरियाणा की युवती को प्रेमजाल में फंसाया, धर्मांतरण कर किया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: हिस्ट्रीशीटर ने खुद को हिंदू बता हरियाणा की युवती को प्रेमजाल में फंसाया, धर्मांतरण कर किया निकाह
मेरठ। मवाना के गांव सठला निवासी दूसरे समुदाय के हिस्ट्रीशीटर पर हिंदू बताकर हरियाणा की युवती को प्रेम जाल में फंसाने, दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण कर निकाह करने का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर दिल्ली के थाना जामियानगर में प्राथमिकी दर्ज है। रविवार देर रात दिल्ली पुलिस दबिश देकर आरोपी के परिवार से पांच लोगों को अपने साथ ले गई। पुलिस के अनुसार, गांव सठला निवासी फहीम मवाना थाने का हिस्ट्रीशीटर है। नवंबर 2021 में उसकी बल्लभगढ़ निवासी युवती से मुलाकात हुई थी। आरोप है कि फहीम ने खुद को हिंदू बताया और युवती से नजदीकियां बढ़ाईं। करीब तीन माह बाद दोनों दिल्ली के एक होटल में मिले, जहां फहीम ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर अपने एक साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और अपने कब्जे में रख लिया। जानकारी के अुनसार, युवती को कुछ समय तक गांव सठला में रखने के बाद दिल्ली के जामियानगर इलाके में ले गया। वहीं युवती को फहीम के मुस्लिम होने की जानकारी हुई, लेकिन वीडियो वायरल करने की धमकी के चलते वह विरोध नहीं कर सकी। बाद में युवती का जबरन धर्मांतरण कराकर निकाह किया गया और उसका नाम भी बदल दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।