{"_id":"6a0b53daed68f8221702a4c7","slug":"video-three-youths-drown-while-bathing-in-yamuna-at-baldev-in-mathura-one-body-recovered-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यमुना में नहाने गए तीन युवक डूबे, एक का शव मिला; दो की तलाश में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यमुना में नहाने गए तीन युवक डूबे, एक का शव मिला; दो की तलाश में जुटे गोताखोर
मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र के ग्राम सेहत में यमुना पुल के नीचे सोमवार दोपहर करीब तीन बजे नहाने गए तीन युवक गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, गोताखोर, एसडीआरएफ मौके पर पहुंच गई। राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। बलदेव थाना क्षेत्र के ग्राम सेहत यमुना पुल के नीचे तीन युवक नहाने के लिए गए थे। नहाते समय अचानक तीनों गहरे पानी की चपेट में आ गए और डूबने लगे। देखते-देखते तीनों युवक यमुना में डूब गए। डूबने वालों की पहचान आशू पुत्र चौआ (22 वर्ष), डेविड पुत्र घनश्याम (22 वर्ष) निवासी माहौल नगर, गली नंबर-4 बोदला, आगरा, अहले हसन पुत्र चवुआ निवासी राया के रूप में हुई है। बचाव अभियान के दाैरान टीम को नदी में अहले हसन का शव मिला है। आशू और डेविड की तलाश देर शाम तक जारी रही। मौके पर एसडीआरएफ, स्थानीय गोताखोरों और पुलिस टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। यमुना घाट पर भारी भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने दोनों युवकों की तलाश लगातार जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।