{"_id":"6a0b4965467f868adb093b4b","slug":"video-mahoba-son-beats-father-to-death-with-a-rod-after-being-stopped-from-drinking-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"महोबा: शराब पीने से रोका तो बेटे ने पिता को रॉड से पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: शराब पीने से रोका तो बेटे ने पिता को रॉड से पीटकर मार डाला
थाना खन्ना क्षेत्र के ग्योड़ी गांव में रविवार रात शराब पीने से रोकने पर बेटे ने पिता की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्योड़ी गांव निवासी सुंदरलाल वर्मा (70) दस बीघा भूमि पर खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बीमारी से पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। बड़ा बेटा जयहिंद खेती के साथ मजदूरी भी करता था जबकि छोटा बेटा मानसिक रूप से कमजोर है। ग्रामीणों के अनुसार जयहिंद आए दिन शराब पीकर घर में विवाद करता था। पिता ने कई बार उसे शराब पीने से रोका पर वह नहीं माना।
रविवार रात सुंदरलाल खलिहान के पास बने मकान के बाहर भोजन करने के बाद लेटे थे। तभी जयहिंद नशे में वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। पिता ने उसे शराब पीने से रोका तो वह भड़क गया और पास में पड़ी लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। गंभीर घायल वृद्ध को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।