{"_id":"6a0af911a1dc3c413d09eda2","slug":"video-lltapara-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"केला के कोल्ड स्टोर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केला के कोल्ड स्टोर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे में पाया काबू
ललितपुर कोतवाली सदर क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के पास स्थित औद्योगिक क्षेत्र चंदेरा में स्थित एक केला के कोल्ड स्टोर में सोमवार की दोपहर को आग लग गई। इससे वहां रखा सामान आग से जलने लगा और धुआं के साथ लपटे उठने लगी। कोल्ड स्टोर में आग से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया था। लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह भड़कती गई। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी तो अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा। कोल्ड स्टोर में लगी आग पर पानी डालकर उसे बुझाने का प्रयास करने लगी। करीब एक से डेढ़ घंटे प्रयास करने के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।