{"_id":"6a0aa282dd1bba5f3100627a","slug":"video-the-queens-wedding-anniversary-will-be-celebrated-with-great-pomp-and-symbolic-wedding-rituals-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई जाएगी रानी की शादी की वर्षगांठ, होंगी विवाह की प्रतीकात्मक रस्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई जाएगी रानी की शादी की वर्षगांठ, होंगी विवाह की प्रतीकात्मक रस्में
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 10:54 AM IST
Link Copied
झांसी एक बार फिर राजा गंगाधर राव और रानी लक्ष्मीबाई की शादी की सालगिरह मनाने जा रहा है। इस अवसर पर 19 मई को शहर में राजा गंगाधर राव की भव्य बरात निकाली जाएगी। प्राचीन गणेश मंदिर में शादी की प्रतीकात्मक रस्में होंगी। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने और इसमें जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए रविवार को अमर उजाला की ओर से संवाद का आयोजन किया गया।
संवाद में शामिल हुए बुद्धिजीवियों ने कहा कि रानी की शादी की तिथि झांसी के इतिहास की महत्वपूर्ण तारीखों में से एक है। इसी दिन झांसी को उसकी रानी मिली थी। महाराष्ट्रीय परंपरा के अनुसार विवाहोपरांत रानी का नाम लक्ष्मीबाई रखा गया था। कालांतर में यही नाम देश और दुनिया में नारी शक्ति का प्रतीक बनकर उभरा। झांसी के गौरवशाली इतिहास को जीवंत बनाए रखने के लिए इस तरह के आयोजनों का होना बेहद जरूरी है। रानी की शादी की सालगिरह के आयोजन में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। 19 मई को लक्ष्मी व्यायाम मंदिर से शाम चार बजे राजा गंगाधर राव की भव्य बरात निकाली जाएगी, जो पंचकुइयां, कोतवाली, सिंधी तिराहा, मानिक चौक, सराफा बाजार होते हुए गणेश मंदिर पहुंचेगी। यहां द्वाराचार के बाद रानी और राजा की शादी की प्रतीकात्मक रस्में होंगी।
इस मौके पर महाराष्ट्र गणेश मंदिर कमेटी के सचिव गजानन खानवलकर, महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद ओझा, लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य रजनी आगवेकर, अतुल किलपन, पंकज शुक्ला, मिलिंद देसाई, मनीषा खानवलकर, प्रतिष्ठा खेर, सुप्रिया खानवलकर, राघव इंदापुरकर, निशीकांत भागवत, अजय चड्डा, प्रिंस भुसारी, रवि गुप्ता, यासीन मोहम्मद, अंकुर बट्टा, उज्ज्वल देवधर, अभिषेक जोशी, संजय तलवलकर, हरनारायण सविता, अशोक गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।