{"_id":"6a09e2aa1c61d0b543036c51","slug":"video-three-youths-made-a-video-after-consuming-poison-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल: तीन युवकों ने पिया कीटनाशक, सोशल मीडिया पर बनाया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल: तीन युवकों ने पिया कीटनाशक, सोशल मीडिया पर बनाया वीडियो
रविवार शाम करीब चार बजे चुहड़माजरा गांव के खेतों में तीन युवकों ने कथित रूप से कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को समय रहते बचा लिया। तीनों युवकों को उपचार के लिए निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक मूदड़ी निवासी मोहित, रोहित और पिलनी निवासी गौरव ने खेतों में जाकर जहरीली कीटनाशक दवा पी ली। जहर खाने से पहले तीनों युवकों ने एक वीडियो भी रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर जारी किया है। जिसमें उन्होंने कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में एक युवक कहता दिखाई दे रहा है कि “हम तीनों जहर खाने जा रहे हैं। इसके बाद दूसरा युवक कहता है कि यदि उनकी मौत हो जाती है तो इसके लिए मेहता मूदंडी, कृष्ण, बबलू तथा बबलू नाई के बेटे को जिम्मेदार माना जाए।
इसी दौरान तीसरा युवक वीडियो में कहता है कि एक लड़की के मामले में उनकी बदनामी हो रही है और हमारी इज्जत पर बात आ रही है, जिसे हम सहन नहीं कर पा रहे हैं। युवक ने यह भी कहा कि उन्होंने सच्चाई बता दी है, लेकिन बदनामी के डर से यह कदम उठा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम के कारणों की पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल अस्पताल में तीनों युवकों की हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है और पुलिस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।