{"_id":"6a0992b20c19c0808d0d1aab","slug":"video-married-woman-dies-five-months-after-marriage-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वट अमावस्या का उपहार देने पहुंचा भाई, ससुराल में लटकी मिली बहन की लाश; पांच माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वट अमावस्या का उपहार देने पहुंचा भाई, ससुराल में लटकी मिली बहन की लाश; पांच माह पहले हुई थी शादी
आगरा के बासौनी के खरगपुरा गांव की गुंजन की शादी को महज 5 महीने हुए हैं, अभी उसके हाथों पर लगी शादी की मेहंदी छूट नहीं पाई थी। शुक्रवार की शाम 5 बजे वट अमावस्या पर शगुन का उपहार देने के लिए खरगपुरा पहुंचे भाई को गुंजन का शव फंदे पर लटका मिला तो उसकी चीख निकल गई। रूह कंपा देने वाला मंजर देख भाई गश खाकर गिर पड़ा। एक दिसंबर 2025 को बासौनी के खरगपुरा गांव के दिलीप शर्मा की शादी बाह के फरैरा गांव की गुंजन के साथ हुई थी। शुक्रवार की शाम गुंजन को वट अमावस्या का उपहार देने के लिए भाई सनी, चचेरे भाई विष्णु के साथ खरगपुरा गांव गया था। दोनों ने पुलिस को बताया कि जब घर पर पहुंचे तो गुंजन का शव पंखे पर लटका था, गले में चुनरी का फंदा कसा था। ससुराली घर छोड़ कर भाग गए थे। दोनों भाइयों ने शव को उतारा। सूचना पर पहुंची बासौनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के भाई और मायके वालों ने ससुरालियों पर गुंजन को अतिरिक्त दहेज के लिए उत्पीड़न करने एवं हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। गुंजन की मौत से मायके वालों में मातमी कोहराम मच गया है। बताया गया है कि गुंजन का पति दिलीप शर्मा सूरत की प्राइवेट कंपनी में सिलाई कड़ाई का काम करता है। एसओ बासौनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।