{"_id":"6a08b4981625de90a901eb89","slug":"video-hyena-pack-sparks-fear-in-kanpur-dehat-villages-forest-team-to-inspect-area-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: लकड़बग्घों के कुनबे से दहशत, ग्रामीणों ने खेतों की राह छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: लकड़बग्घों के कुनबे से दहशत, ग्रामीणों ने खेतों की राह छोड़ी
भीतरगांव क्षेत्र में लकड़बग्घों के कुनबे की बढ़ती गतिविधियों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। चतुरीखेड़ा के पास स्थित परिहारन बगीचे की एक खोह में लकड़बग्घों के जोड़े ने अपने 2-3 शावकों के साथ डेरा जमा लिया है, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया है।
भीषण गर्मी के चलते पानी और शिकार की तलाश में यह कुनबा रात के समय ढुकुवापुर और कुड़नी गांवों के बीच आबादी के नजदीक तक पहुंच रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले दो दिनों से इन्हें दोपहर के समय भी खुलेआम घूमते देखा गया है, जिससे खेतों पर काम करने वाले किसानों और ग्रामीणों ने बाहर निकलना कम कर दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर भय लगातार बढ़ रहा है। शाम ढलते ही लोग घरों में सिमटने को मजबूर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।