{"_id":"6a0865ace74694a5630ec6eb","slug":"video-prof-uma-srivastava-first-vice-chancellor-of-kashi-naresh-university-assumes-charge-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"काशी नरेश विश्वविद्यालय की प्रथम कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव ने संभाला कार्यभार, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी नरेश विश्वविद्यालय की प्रथम कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव ने संभाला कार्यभार, VIDEO
काशी नरेश राजकीय विश्वविद्यालय की प्रथम कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव ने शनिवार को विश्वविद्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। जहां प्राचार्य संग कर्मचारियों ने बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा।
वह कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से रूबरू हुईं। उन्होंने कहा कि काशी नरेश विश्वविद्यालय एक पुराना एवं ऐतिहासिक महाविद्यालय रहा है। उनका प्रयास रहेगा कि विश्वविद्यालय में शोध एवं रिसर्च गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए। गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित हो, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ अनुशासन बनाए रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। विश्वविद्यालय को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से कार्य किया जाएगा। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र यादव आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।