Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Baghpat News
›
‘Police Ki Pathshala’ Held at Gateway International School; SP Suraj Kumar Rai Educates Students on Cyber Safety
{"_id":"6a0805205d0a27cccd097d1b","slug":"video-police-ki-pathshala-held-at-gateway-international-school-sp-suraj-kumar-rai-educates-students-on-cyber-safety-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में ‘पुलिस की पाठशाला’, एसपी सूरज कुमार राय ने विद्यार्थियों को बताए साइबर सुरक्षा के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में ‘पुलिस की पाठशाला’, एसपी सूरज कुमार राय ने विद्यार्थियों को बताए साइबर सुरक्षा के टिप्स
अमर उजाला की ओर से बागपत के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे एसपी सूरज कुमार राय ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
एसपी सूरज कुमार राय ने छात्रों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के खतरे, सोशल मीडिया फ्रॉड और साइबर बुलिंग जैसी घटनाओं के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा नहीं करना चाहिए और यदि साइबर अपराध का सामना हो तो तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों को मजबूत पासवर्ड इस्तेमाल करने, सोशल मीडिया अकाउंट सुरक्षित रखने और इंटरनेट का जिम्मेदारी से उपयोग करने के लिए भी जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन और शिक्षक भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।