{"_id":"6a0758eeaa50701dfc057822","slug":"video-supply-department-raised-awareness-among-youth-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आपूर्ति विभाग ने युवाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के गांव बाईंपुर में मेरा युवा भारत आगरा की ओर से शुक्रवार को अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को सामाजिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की व्यवहारिक जानकारी देना रहा। आपूर्ति निरीक्षक अजय चौहान ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की कार्यप्रणाली, राशन आपूर्ति, भंडारण और वितरण प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने पारदर्शिता और सही वितरण व्यवस्था के महत्व पर भी प्रकाश डाला। वहीं, जिला युवा अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार सहगल ने कहा कि युवाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर समाज में जागरूकता फैलानी चाहिए। ग्राम प्रधान मनीष यादव ने राशन वितरण के दौरान सही तौल और अनियमितता मिलने पर शिकायत करने के लिए प्रेरित किया। युवाओं को ग्राम सचिवालय का भ्रमण भी कराया गया। इस मौके पर अंकित, मुस्कान, अर्शिया, हर्ष और तुषार मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।