Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Villagers in Baliyana, Rohtak, met with the SDM to request the shifting of a new high-tension power line.
{"_id":"6a070820870f7b3c7e04cc70","slug":"video-villagers-in-baliyana-rohtak-met-with-the-sdm-to-request-the-shifting-of-a-new-high-tension-power-line-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक के बलियाणा में नई हाई टेंशन तार लाइन को शिफ्ट करवाने के लिए एसडीएम से मिले ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक के बलियाणा में नई हाई टेंशन तार लाइन को शिफ्ट करवाने के लिए एसडीएम से मिले ग्रामीण
बलियाणा में नई हाई टेंशन तार लाइन को शिफ्ट करवाने के लिए ग्रामीण शुक्रवार को एसडीएम आशीष कुमार से मिले। वार्ड-11 के नगर निगम पार्षद परीक्षित देशवाल ने बताया कि आईएमटी से गांव बलियाणा की खेतों की जमीन से हाई टेंशन बिजली लाइन प्रस्तावित हुई है जिसको लेकर गांव वाले बहुत चिंतित और भयभीत है। गांव का भविष्य अधर में लटका हुआ है। उन्होंने कहा कि गांव की 70 प्रतिशत जमीन आईएमटी में अधिग्रहण की जा चुकी है और गांव तीन तरफ आईएमटी से घिरा हुआ है। 70 से 80 एकड़ पंचायती भूमि अधिग्रहण की जा चुकी है जिसका पैसा सरकार ने जनहित कार्यों में लगा दिया। गांव में 30 प्रतिशत जमीन बची हुई हैं उसी जमीन पर गांव वाले अपना गुजर बसर कर रहे है। उन्होंने कहा कि बची हुई जमीन में 5 लाइन प्रस्तावित है। हमारा गांव विकाशील व विकसित हो रहा है। आने वाले समय में गांव बची हुई जमीन की तरफ विकास करेगा। प्रशासन से अपील है कि नई बिजली की लाइनों को शिफ्ट किया जाए ताकि बची हुई जमीन पर खेती बाड़ी करके अपना जीवन गुजर बसर कर सके। इस दौरान यशवीर, धर्मबीर सिंह, जय प्रकाश, बलवान, कर्मबीर, रमेश, जय देव देशवाल, अशोक, यशपाल, कुलदीप व संदीप आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।