{"_id":"6a06ba0dd41262f7cf08db71","slug":"video-minister-for-livestock-and-dairy-development-dharampal-singh-held-a-review-meeting-in-agra-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: निराश्रित गोवंश पालने पर हर महीने मिलेंगे छह हजार रुपये, बायोगैस से पकेगा भंडारे और शादी समारोह का खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: निराश्रित गोवंश पालने पर हर महीने मिलेंगे छह हजार रुपये, बायोगैस से पकेगा भंडारे और शादी समारोह का खाना
आगरा में सर्किट हाउस में बृहस्पतिवार को पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने निराश्रित गोवंश संरक्षण व पशुपालन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एलान किया कि चार निराश्रित गोवंश पालने वाले किसानों को सरकार 6000 रुपये प्रतिमाह देगी, साथ ही पशु शेड भी उपलब्ध कराया जाएगा।
बैठक में गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर खास जोर दिया गया। तय हुआ कि वृहद गो-संरक्षण केंद्रों पर गोबर गैस प्लांट और कम्युनिटी किचन बनाए जाएंगे। इन किचन में बायोगैस से भंडारे और शादी-विवाह का खाना पकेगा, जिससे गोशालाओं की आय बढ़ेगी और एलपीजी पर निर्भरता घटेगी। वहीं, अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने बताया कि निजी बायोगैस प्लांट लगाने पर जल्द ही 50 फीसदी सब्सिडी देने का प्रस्ताव लाया जा रहा है।
जनप्रतिनिधि करेंगे भूसा दान
मंत्री धर्मपाल सिंह की अपील पर भूसा-दान महा अभियान के तहत जिले के सभी विधायकों और सांसदों ने बेसहारा गोवंश के लिए 100-100 क्विंटल भूसा दान करने की घोषणा की। वहीं, एमएलसी विजय शिवहरे ने 200 क्विंटल भूसा देने का संकल्प लिया। बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, डीएम मनीष बंसल और सीडीओ प्रतिभा सिंह समेत तमाम अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।