{"_id":"6a060464d4f4ff0ae904265a","slug":"video-young-man-drowned-in-yamuna-at-baldev-in-mathura-before-his-engagement-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: घर में हो रही थी सगाई की तैयारी, तभी पहुंची युवक की लाश; यमुना में डूबने से हुई इकलाैते बेटे की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: घर में हो रही थी सगाई की तैयारी, तभी पहुंची युवक की लाश; यमुना में डूबने से हुई इकलाैते बेटे की माैत
मथुरा के थाना बलदेव के गांव नगला बांस ततरोता में बृहस्पतिवार को एक परिवार में खुशियां मातम में बदल गईं। जिस युवक की घर में शाम को सगाई होनी थी, दोपहर में उसकी यमुना में डूबने से मौत हो गई। चार बहनों के इकलौते भाई की मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया। गांव निवासी रविशंकर (19) गाय को यमुना में पानी पिलाने गया था। इस दौरान भीषण गर्मी के कारण वह दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए चला गया। शाम 4-5 बजे करीब वह जब दोस्त गोलू व ठुल्लडी के साथ नदी में नहा रहा था तभी गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में फंस गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह देखते ही देखते पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ राहत कार्य में जुटे। करीब दो घंटे की तलाश के बाद रविशंकर का शव घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर नदी में मिला। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। रविशंकर की तीन बहनों की शादी हो चुकी है, एक बहन अविवाहित है। परिवार का सबसे छोटे व लाड़ले बेटा रविशंकर आज अपनी सगाई के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने वाला था। मेहमानों के स्वागत से पहले घर में बेटे का शव पहुंचा तो हर आंख नम हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।