{"_id":"6a05b15abc76cbc61707a375","slug":"video-an-accused-was-shot-in-the-leg-in-a-police-encounter-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में लगी गोली, दूसरा बाइक से गिरकर हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में लगी गोली, दूसरा बाइक से गिरकर हुआ घायल
नौ वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपियों के साथ बुधवार की शाम पटेल नगर से केएलजे की ओर जाने वाले रास्ते पर मुठभेड़ हुई थी। इसमें एक के पैर में गोली लगी थी, जबकि दूसरा बाइक से गिरकर चोटिल हो गया था। दोनों को पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती कराया गया है। एक आरोपी पर 14 तो दूसरे पर दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं बच्ची की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई हैं। वही अस्पताल में उपचाराधीन है। मामले में डीसीपी मयंक मिश्रा ने वीरवार को पत्रकार वार्ता की।
गौरतलब है कि मंगलवार को थाना सेक्टर-6 के अधीन एक घर में घुसकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद से दोनों फरार हो गए थे। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पटेल नगर के रास्ते केएलजे की ओर जाने वाले रास्ते पर हैं और हथियार लेकर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस की एवीटी और सीआईए पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को सरेंडर करने की चेतावनी दी। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और एक गोली आरोपी मोहित उर्फ मैंडी निवासी लाइनपार को पैर में लगी, जबकि दूसरा आरोपी दीपक निवासी बाइक फिसलने से चोटिल हो गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।