Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Korba News
›
Young Man Dies While Making Reel, Live Video of Death Surfaces, Body Found in Ahiran River After 48 Hours
{"_id":"6a055134a388ba244b00f24c","slug":"young-man-dies-while-making-reel-live-video-of-death-surfaces-body-found-in-ahiran-river-after-48-hours-korba-news-c-1-1-noi1487-4280173-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कोरबा में रील बनाने के चक्कर में जान गंवा बैठा निखिल, घटना का वीडियो आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कोरबा में रील बनाने के चक्कर में जान गंवा बैठा निखिल, घटना का वीडियो आया सामने
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2026 11:20 AM IST
Link Copied
कोरबा के कुसमुंडा थाना क्षेत्र की अहिरन नदी में रील बनाने के चक्कर में 25 वर्षीय निखिल सिंह की डूबकर मौत हो गई। मौत का लाइव वीडियो सामने आया है। मंगलवार की दोपहर दोस्तों के साथ अहिरन नदी में नहाने गया हुआ था। जहां युवक का नदी में छलांग लगाते निखिल का वीडियो बना रहा था। छलांग के बाद निखिल तीन मिनट तक हाथ-पैर मारता रहा, दोस्त उसे तैरता समझते रहे। कुछ देर बाद वह डूब गया। 48 घंटे बाद बुधवार देर शाम शव नदी के ऊपर आया।
मंगलवार दोपहर एसईसीएल कुसमुंडा में कार्यरत डंपर ऑपरेटर का पुत्र निखिल सिंह अपने तीन दोस्तों के साथ अहिरन नदी नहाने गया था। नहाते समय निखिल ने रील बनाने के लिए नदी में ऊंचाई से छलांग लगा दी। दोस्तों ने मोबाइल से उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि छलांग लगाने के बाद निखिल करीब तीन मिनट तक पानी में हाथ-पैर मारता रहा। दोस्तों को लगा कि वह तैर रहा है और मस्ती कर रहा है। इसलिए कोई भी उसे बचाने नहीं कूदा। जब निखिल पानी में डूब गया, तब दोस्तों को हकीकत का पता चला।
घटना के बाद घबराए दोस्तों ने तत्काल पुलिस और निखिल के परिजनों को सूचना दी। मंगलवार दोपहर से ही पुलिस और गोताखोरों की टीम निखिल की तलाश में जुट गई। दो दिनों तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
बुधवार को खराब मौसम के कारण शाम को रेस्क्यू बंद करना पड़ा। रेस्क्यू बंद होने के कुछ देर बाद ही निखिल का शव नदी में ऊपर आ गया। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। निखिल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।