{"_id":"6a04bd6625dec4f583096873","slug":"video-bjp-worker-submits-written-complaint-to-inspector-in-charge-demanding-action-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ता ने प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ता ने प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग, VIDEO
भारतीय जनता पार्टी मुहम्मदाबाद का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को कोतवाली पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है और महोबा के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी की है, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है।
भारतीय जनता पार्टी मुहम्मदाबाद देहात मंडल के महामंत्री हाटा ग्राम निवासी विशाल राय ने तहरीर देकर कहा कि सनातन धर्म भारत की प्राचीन संस्कृति और करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। इस प्रकार की टिप्पणी न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करती है बल्कि समाज में वैमनस्य फैलाने का भी प्रयास है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि को संविधान और सामाजिक मर्यादाओं का पालन करते हुए बयान देना चाहिए। भाजपा नेता व ग्राम प्रधान मनीष जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे किसी भी बयान का कड़ा विरोध करती है जो देश, धर्म और संवैधानिक पदों की गरिमा को ठेस पहुंचाने का कार्य करे। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल विधिक कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी करने का साहस न कर सके। प्रतिनिधि मण्डल मे मुहम्मदाबाद देहात मण्डल के अध्यक्ष आलोक शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्यारेमोहन यादव, नोनहरा मण्डल के अध्यक्ष सुरेश गिरी, पूर्णेन्दु राय, कन्हैया गुप्ता आदि मौजूद रहे। कोतवाल विरेन्द्र प्रताप त्रिपाठी ने कहा कि तहरीर मिली है, विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।