{"_id":"6a046d62c9c79e298c09ef64","slug":"video-kanpur-meeting-between-farmers-and-consolidation-officials-lasts-hours-yields-no-results-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: किसानों और चकबंदी अधिकारियों के बीच कई घंटे चली बैठक, नतीजा शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: किसानों और चकबंदी अधिकारियों के बीच कई घंटे चली बैठक, नतीजा शून्य
नरवल तहसील के नजफगढ़ बिपौसी गांव में चकबंदी को लेकर किसानों का गुस्सा बुधवार को खुलकर सामने आया।
बीते मंगलवार को आधा सैकड़ा से अधिक किसान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कार्यालय पहुंचे थे और ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया था कि उनके चकों की नाप लेखपाल और कानूनगो द्वारा बिना जानकारी के की जा रही है। किसानों ने यह भी कहा कि चकबंदी में खुलेआम रिश्वतखोरी हो रही है और जिन किसानों से धन नहीं लिया जा रहा उनके चक जंगल की ओर फेंक दिए जा रहे हैं।
सतीश महाना के निर्देश पर एसओसी, सीओ और चकबंदी अधिकारी बुधवार को गांव पहुंचे जहां पहले से मौजूद सैकड़ों किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं।
कई घंटे चली बैठक का कोई नतीजा नहीं निकला और हंगामे के बीच अधिकारी चुपचाप बैठक से उठकर चले गए। किसानों का कहना है कि उन्हें आश्वासन दिया जा रहा है कि पहले नाप होगी फिर चक निर्धारण होगा, लेकिन उनका डर है कि नाप के बाद उनकी कोई नहीं सुनेगा।
किसानों ने साफ कहा कि जब तक सही समाधान नहीं निकलेगा तब तक वे नाप नहीं होने देंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द हल नहीं निकला तो वे दोबारा विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
चकबंदी एसओसी मो. असलम ने बताया कि किसानों की शिकायत पर आकर जांच की जा रही है उनकी समस्याओं को सुना है जो भी आरोप है उनकी जांच कराएंगे और किसानों को संतुष्ट करके आगे नाप कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।