Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi: Jairam Thakur says—BJP government could be formed in the state even before the upcoming Assembly elections
{"_id":"6a041d1b68ca2485510b05c7","slug":"video-mandi-jairam-thakur-says-bjp-government-could-be-formed-in-the-state-even-before-the-upcoming-assembly-elections-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: जयराम ठाकुर बोले- आगामी विधानसभा चनुावों से पहले भी बन सकती है प्रदेश में भाजपा की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: जयराम ठाकुर बोले- आगामी विधानसभा चनुावों से पहले भी बन सकती है प्रदेश में भाजपा की सरकार
Ankesh Dogra
Updated Wed, 13 May 2026 12:11 PM IST
Link Copied
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने एक बार फिर प्रदेश में समय से पहले भाजपा की सरकार बनने की बात कही है। मंडी नगर निगम में चुनाव प्रचार के लिए पैलेस कालोनी-2 वार्ड के सैण मुहल्ले में पहुंचने पर जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में एक वर्ष से पहले भी भाजपा की सरकार बन सकती है। जयराम ठाकुर ने कहा कि पैलेस-2 वार्ड से सुमन ठाकुर चुनाव जीतेगी, मंडी में नगर निगम भाजपा की बनेगी और प्रदेश में सरकार भी भाजपा की ही बनेगी, उसके बाद ही विकास के बड़े कार्य हो पाएंगे। भारत के 22 राज्यों में इस वक्त भाजपा की सरकारें हैं और यह दौर हिमाचल प्रदेश में भी जल्द ही शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि मंडी ने अपने राजनीतिक सफर में जो मुकाम हासिल किया है भाजपा की सरकार बनने पर भी वो इसी तरह से जारी रहने वाला है। आने वाले समय में मंडी फिर से बड़ी भूमिका में रहते हुए यहां के लोगों की सेवा करेगी। पैलेस कालोनी-2 वार्ड से भाजपा प्रत्याशी सुमन ठाकुर ने कहा कि यहां की जनता ने हमेशा की उन्हें अपना पूरा आशीवार्द और समर्थन दिया है जिस कारण वे तीन बार यहां की पार्षद रही। स्व. पंडित सुखराम ने उन्हें हमेशा ही सैण की प्रधान बताया और तभी से उन्होंने इस क्षेत्र को अपना मायका माना। उन्होंने पैलेस-2 वार्ड के लोगों को विश्वास दिलाया कि उन्हें फिर से जीताने पर इस वार्ड को एक अलग पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा सरकारों के सहयोग से वार्ड में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।