{"_id":"6a036116203e63a96e0ceda9","slug":"video-kanpur-gaurikakra-amrit-sarovar-falls-into-neglect-turns-into-wasteful-government-project-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सरकारी धन की बर्बादी की भेंट चढ़ा अमृत सरोवर, सूखा पड़ा तालाब बना शराबियों का अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सरकारी धन की बर्बादी की भेंट चढ़ा अमृत सरोवर, सूखा पड़ा तालाब बना शराबियों का अड्डा
भीतरगांव विकास खंड अंतर्गत गौरीककरा ग्राम पंचायत में वर्ष 2022 में बड़े उद्देश्य और उम्मीदों के साथ तैयार किया गया अमृत सरोवर अब सरकारी लापरवाही और धन की बर्बादी का प्रतीक बन गया है। जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और ग्रामीण सौंदर्यीकरण के लिए बनाए गए इस सरोवर की वर्तमान स्थिति बेहद चिंताजनक है।
गांव की आबादी से दूर सुनसान क्षेत्र में स्थित होने के कारण अमृत सरोवर अब देखरेख के अभाव में असामाजिक तत्वों और शराबियों के कब्जे में पहुंच चुका है। शाम होते ही यहां शराब पीने वालों की महफिलें सजने लगती हैं। तालाब परिसर और भीतर फैली सैकड़ों खाली शराब की बोतलें इस बदहाल स्थिति की गवाही दे रही हैं।
भीषण गर्मी के चलते मंगलवार को पूरा अमृत सरोवर पूरी तरह सूखा मिला। जिस परियोजना का उद्देश्य वर्षा जल संचयन और भूजल संरक्षण था, वह अपने मूल मकसद में विफल नजर आ रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के बाद प्रशासन ने इसकी नियमित निगरानी और रखरखाव की ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।