फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shivpal Singh Yadav says Jauhar University is better than Gorakhpur which is why it deliberately demolished

UP: शिवपाल सिंह यादव बोले- गोरखपुर से अच्छा जौहर विवि, इसलिए जानबूझकर उसे तोड़ा, 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन

Sat, 15 Aug 2026 02:38 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 15 Aug 2026 02:38 PM IST
सार

Etawah News: सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इटावा में गोरखपुर से भी बेहतर जौहर विश्वविद्यालय बनाया गया था, जिसे राजनीतिक द्वेष के चलते जानबूझकर तोड़ा गया।

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav says Jauhar University is better than Gorakhpur which is why it deliberately demolished
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा आगामी विधानसभा चुनाव में इंकलाब के साथ सत्ता परिवर्तन करेगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

विज्ञापन

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से सत्ता में आई डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश को बांटने का काम कर रही है। सपा लोगों को जोड़ने का काम करेगी और भाजपा को सत्ता से हटाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान पर शिवपाल ने कहा कि इटावा में गोरखपुर से बेहतर विश्वविद्यालय बना है।

विज्ञापन





सवाल उठाया- क्या यही नारी वंदन है?
इसलिए जानबूझकर विश्वविद्यालय को तोड़ने का काम किया गया। इटावा सदर विधायक के वायरल वीडियो पर उन्होंने कहा कि यह सत्ता के दंभ की भाषा है। गरीब ब्राह्मण जब परेशानी में जनप्रतिनिधि के पास पहुंचे और उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाए, तो शर्म आनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यही नारी वंदन है?

सरकार में झूठे मुकदमे लिखाने का चलन
युवकों पर मुकदमे दर्ज होने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि सरकार में झूठे मुकदमे लिखाने का चलन है। सत्ता परिवर्तन के बाद झूठे मुकदमे दर्ज कराने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा का गठबंधन है और आगे भी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed