{"_id":"6a030bddd3e74c324108d925","slug":"video-employees-protest-at-nainital-bank-headquarters-over-transfers-and-pending-demands-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nainital: तबादलों और लंबित मांगों को लेकर नैनीताल बैंक मुख्यालय पर कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: तबादलों और लंबित मांगों को लेकर नैनीताल बैंक मुख्यालय पर कर्मचारियों का प्रदर्शन
गायत्री जोशी
Updated Tue, 12 May 2026 04:45 PM IST
नैनीताल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को बैंक कर्मचारियों ने प्रबंधन की नीतियों के खिलाफ बैंक मुख्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। विभिन्न शाखाओं से पहुंचे कर्मचारियों ने मुख्यालय के बाहर धरना देते हुए हाल ही में किए गए कर्मचारियों के तबादले और लंबे समय से लंबित मांगें को लेकर नारेबाजी की। एसोसिएशन के महासचिव प्रवीण साह ने कहा कि ये तबादले न केवल द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन हैं, बल्कि भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के भी विपरीत हैं। इसके अलावा, स्पेशल असिस्टेंट्स की पोस्टिंग, हेड कैशियरों को स्थायी पदनाम और पीटीएस कर्मचारियों के उत्थान जैसे मुद्दे लंबे समय से ठंडे बस्ते में हैं। प्रदर्शन के दौरान उस समय तनाव बढ़ गया जब कर्मचारियों ने पाया कि मुख्यालय का मुख्य गेट बंद है। प्रबंधन की ओर से बाहर ही ज्ञापन देने के संदेश ने कर्मचारियों को और आक्रोशित कर दिया, जिसके बाद वे वहीं धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई और तबादले तुरंत वापस नहीं लिए गए, तो बैंक में कार्य ठप कर औद्योगिक अशांति पैदा की जाएगी। भारी दबाव के बाद शाम करीब साढ़े तीन बजे प्रबंधन ने गेट खोलकर कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया और ज्ञापन स्वीकार किया। एसोसिएशन ने प्रबंधन को समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। यदि इस अवधि में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो कर्मचारी बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे। इस मौके पर अध्यक्ष अभय गुप्ता, उपाध्यक्ष मुकेश पंत. सुरेश शुक्ला, रमेश नेगी, तारा विष्ट, अजय बिष्ट, राकेश कुमार, सुरेश जोशी, निर्मल, अनिल रावत, जेपी सुयाल, दीक्षा घिल्डियाल, पूजा विरमानी, नीता, मनीष, हर्ष, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।