फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A car with Gujarat registration number fell into a ditch in Khurpatal Nainital

Uttarakhand Road Accident: खुर्पाताल में खाई में गिरी गुजरात नंबर की थार, पांच युवक-युवतियां घायल

Sat, 15 Aug 2026 11:10 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Sat, 15 Aug 2026 11:10 AM IST
सार

कालाढूंगी से नैनीताल जा रही गुजरात नंबर की एक थार खुर्पाताल स्थित मनसा देवी मंदिर के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। कार झील में गिरने से बच गई। हादसे में सवार दो युवक और तीन युवतियां घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
A car with Gujarat registration number fell into a ditch in Khurpatal Nainital
खुर्पाताल में खाई में गिरी गुजरात नंबर की कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालाढूंगी से नैनीताल की ओर आ रही गुजरात नंबर की एक थार खुर्पाताल स्थित मनसा देवी मंदिर के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में थार सवार दो युवक और तीन युवतियां घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह सभी जीजे 18 बीके  9777 कार से नैनीताल की ओर आ रहे थे। खुर्पाताल मनसा देवी मंदिर के समीप कार अनियंत्रित होने के बाद करीब 100 मीटर नीचे जाकर खाई में अटक गई। गनीमत रही कि वाहन झील में गिरने से बच गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला।
विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक युवक और एक युवती को हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है सभी दर्शन के लिए कैंची धाम जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि घायलों निधि श्रीवास्तव ( 22) गोरखपुर नोएडा, शिवेंद्र श्रीवास्तव( 25) निधि का भाई , लिवांशु (20)  राजस्थान, ऐश्वर्या (21)  जयपुर, पिंकी (21) कानपुर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed