{"_id":"6a7f7df0b25818a42b0a2703","slug":"it-is-essential-to-remember-the-pain-and-struggles-of-partition-pasi-haldwani-news-c-8-1-hld1029-816626-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाजन की पीढ़ा और संघर्षों को स्मरण करना जरूरी : पासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाजन की पीढ़ा और संघर्षों को स्मरण करना जरूरी : पासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि वर्ष 1947 का विभाजन केवल देश की भौगोलिक सीमाओं का विभाजन नहीं था, बल्कि यह करोड़ों लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाली एक गहरी मानवीय त्रासदी थी। लाखों परिवारों को अपना घर-बार, जमीन-जायदाद और जन्मभूमि छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। विभाजन की पीड़ा और संघर्षों को स्मरण करना हमारी जिम्मेदारी है।
पासी भाजपा की ओर से शुक्रवार को नगर निगम सभागार में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित गोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का उद्देश्य किसी के प्रति वैमनस्य उत्पन्न करना नहीं, बल्कि इतिहास से सीख लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करना है।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि विभाजन के समय देशवासियों ने जिस पीड़ा, विस्थापन और कठिन परिस्थितियों का सामना किया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। वक्ताओं ने कहा कि भारत की संस्कृति सदैव वसुधैव कुटुम्बकम और सर्वे भवन्तु सुखिन: की भावना पर आधारित रही है। आज इतिहास से प्रेरणा लेकर एक मजबूत, समरस, आत्मनिर्भर और अखंड भारत के निर्माण की जरूरत है। गोष्ठी के दौरान विभाजन के समय अपने परिवारों एवं पूर्वजों द्वारा झेली गई कठिनाइयों, विस्थापन और संघर्ष की स्मृतियों का भी उल्लेख किया गया। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने विभाजन के दौरान प्राणों का बलिदान देने वाले तथा विस्थापन की पीड़ा झेलने वाले लाखों देशवासियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया और राष्ट्र की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में महापौर गजराज सिंह बिष्ट, दायित्वधारी दिनेश आर्य, हरीश पांडे, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी कौस्तुभानंद जोशी, प्रधान रणजीत सिंह नागपाल, किशन राजपाल, डा. अतुल राजपाल, डा. विनय खुल्लर, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, विनीत अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा दीपेन्द्र कोश्यारी, कार्यक्रम संयोजक प्रताप सिंह रैखवाल, मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय, नीरज बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा जोशी, कनिष्क ढीगरा व मनीष पाल आदि मौजूद रहे। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम् सामूहिक गायन के साथ हुआ। अध्यक्षता सुभाषनगर के गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के पूर्व प्रधान हरजीत सिंह सच्चर ने की।