फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Survey complete; scientists are assessing the depth of the crack.

Nainital News: सर्वे पूरा, वैज्ञानिक जांच रहे हैं कितनी गहरी है दरार

Sat, 15 Aug 2026 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 15 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Survey complete; scientists are assessing the depth of the crack.
हल्द्वानी। जमरानी बांध परियोजना के निर्माण स्थल पर चट्टान में दरार मिलने के बाद कराया गया सर्वे पूरा कर लिया गया है। सर्वे रिपोर्ट केंद्रीय जल आयोग को भेज दी गई है। अब आयोग के वैज्ञानिकों के तकनीकी अध्ययन और परीक्षण के बाद ही आगे का काम तय होगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार निर्माण के दौरान चट्टान के लगभग आठ मीटर क्षेत्रफल में एक इंच की दरार दिखाई दी थी। इसके बाद तत्काल बांध निर्माण का कार्य बंद कर पूरे मामले की रिपोर्ट केंद्रीय जल आयोग को भेजी गई थी। परियोजना अधिकारियों के मुताबिक आयोग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थल पर दरार कितनी दूरी तक है, जमीन की स्थिति कितनी मजबूत है, इस बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जल आयोग के निर्देशों के आधार पर ही आगे निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जब तक आयोग से हरी झंडी नहीं मिलती, तब तक बांध का काम फिलहाल बंद रहेगा। बांध निर्माण से जुड़े अभियंताओं का कहना है कि सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। चट्टान की मजबूती और स्थायित्व की जांच के बाद ही आगे काम होगा, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जमरानी बांध परियोजना कुमाऊं क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। इस परियोजना से हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों को पेयजल के साथ-साथ सिंचाई के लिए भी पानी उपलब्ध होना है। निर्माण कार्य रुकने से स्थानीय लोगों में चिंता है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि गुणवत्ता और सुरक्षा के लिए यह जरूरी कदम है।

कोट
केंद्रीय जल आयोग से परीक्षण रिपोर्ट मिलते ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और उसी के अनुसार अग्रिम कार्ययोजना बनाई जाएगी। सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। - बीबी पांडेय, उप महाप्रबंधक जमरानी बांध परियोजना इकाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed