{"_id":"6a7f7e08268574ba0701d799","slug":"thieves-cut-through-shop-roof-made-off-with-cash-and-goods-haldwani-news-c-337-1-hld1039-135695-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दुकान की छत काटी, नकदी और सामान ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दुकान की छत काटी, नकदी और सामान ले गए चोर
Sat, 15 Aug 2026 02:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 15 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित देवलचौड़ क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एक दुकान की छत काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर गल्ले में रखी 22 हजार की नकदी और करीब 45 हजार का सामान ले गए। पहचान छिपाने के मकसद से चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काटकर डीवीआर भी साथ ले गए। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देवलचौड़ निवासी दिनेश कपूर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि रामपुर रोड पर उनकी कपूर इंटरप्राइजेज नाम से सेनेटरी व हार्डवेयर की दुकान है। 11 अगस्त की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगली सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो मेन गेट के ऊपर छत की टिन/लोहे की चादर कटी हुई मिली। बताया कि अंदर जाकर पता चला कि चोर गल्ला तोड़कर 22 हजार रुपये और कीमती सामान ले गए।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी थाना और कोतवाली प्रभारियों को रात्रि गश्त बढ़ाने के आदेश दिए हैं। गश्त में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
टीपी नगर चौकी क्षेत्र में लगातार दूसरी बड़ी वारदात
बीते आठ अगस्त को भी टीपी नगर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक मकान में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। चोरों ने मकान के वॉशरूम की फॉल सीलिंग तोड़कर करीब आठ लाख रुपये के उपकरण, नल की टोंटियां और बिजली के स्विच बोर्ड तक उखाड़ लिए थे। इस मामले में स्थानीय लोगों की सतर्कता से पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को दबोचा था।