{"_id":"6a80063de988c0cb01061a78","slug":"a-policeman-on-duty-died-after-colliding-with-a-bull-in-rudrapur-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर रुद्रपुर में हादसा: ड्यूटी जा रहे बाइक सवार सिपाही की बैल से टक्कर, सीने में घुसा सींग; मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर रुद्रपुर में हादसा: ड्यूटी जा रहे बाइक सवार सिपाही की बैल से टक्कर, सीने में घुसा सींग; मौत
Sat, 15 Aug 2026 11:55 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Sat, 15 Aug 2026 11:55 AM IST
सार
पंतनगर रोड पर ड्यूटी पर जा रहे एक बाइक सवार सिपाही की बैल से टक्कर हो गई। हादसे में बैल का सींग सिपाही के सीने में जा घुसा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
79वें स्वतंत्रता दिवस पर जहां रुद्रपुर पुलिस लाइन में जश्न मनाया जा रहा था, वहीं पंतनगर रोड पर एक सिपाही की ड्यूटी के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार सिपाही की बाइक अचानक एक बैल से टकरा गई। हादसे में बैल का सींग सिपाही के सीने में जा घुसा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन