{"_id":"6a020a37a8fe007b1d07e56f","slug":"video-mahila-morcha-staged-sit-in-near-mp-residence-stated-opposition-is-anti-women-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महिला मोर्चा ने सांसद आवास के पास दिया धरना, कहा- महिलाओं का विरोधी है विपक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महिला मोर्चा ने सांसद आवास के पास दिया धरना, कहा- महिलाओं का विरोधी है विपक्ष
नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पारित न होने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को सपा सांसद छोटेलाल खरवार के आवास के पास हल्ला बोला। महिला जन आक्रोश अभियान के तहत धरना-प्रदर्शन कर महिला आरक्षण के समर्थन में आवाज बुलंद की। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने सपा, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। चुर्क मंडल के मुसही गांव स्थित पंचायत भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद रहीं। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार और समाज की जिम्मेदारियां प्रभावी ढंग से निभाती हैं, इसलिए राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में अधिक प्रतिनिधित्व देगा। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्षी दलों ने सदैव महिला सशक्तीकरण के मुद्दों का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, मीनू चौबे, आरती चौबे, रितु अग्रहरि, वंदना वर्मा, चुर्क नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव आदि शामिल रहीं। संचालन महिला मोर्चा की महामंत्री गुड़िया त्रिपाठी ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।