{"_id":"6a01b4ab6d3c1ff4a402ed00","slug":"video-abdakaranagara-ma-nara-shakata-vathana-athhanayama-ka-lkara-mahalo-na-kaya-paratharashana-sasatha-ka-aavasa-ghara-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, सांसद का आवास घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, सांसद का आवास घेरा
अंबेडकरनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के समर्थन में सोमवार को टांडा विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने सपा सांसद लालजी वर्मा के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर जोरदार नारेबाजी भी की।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि यह अधिनियम संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जो देश की करोड़ों महिलाओं के सम्मान और अधिकारों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं बल्कि नीति निर्माता बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के कुछ सांसदों और नेताओं द्वारा इस अधिनियम का विरोध किया गया, जिससे महिलाओं में आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आधी आबादी के राजनीतिक सशक्तिकरण को रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसका विरोध जारी रहेगा।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि “नारी शक्ति” केवल एक नारा नहीं बल्कि नए भारत की सबसे बड़ी ताकत है और विकसित भारत का सपना महिला नेतृत्व के बिना अधूरा है।
इस धरना-प्रदर्शन में विद्यावती राजभर, लता श्रीवास्तव, सुमन गुप्ता, अंजू पांडेय, माधुरी राजभर, संगीता चौरसिया सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।