फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Action will be taken against the use of banned colors in food products.

Ambedkar Nagar News: खाद्य पदार्थों में प्रतिबंधित रंगों के इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई

Sun, 25 Oct 2026 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the use of banned colors in food products.
अंबेडकरनगर। खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों के इस्तेमाल को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कारोबारियों को निर्धारित मानकों का पालन करने की हिदायत दी है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत अनुमन्य सीमा से अधिक रंगों का प्रयोग और प्रतिबंधित रंगों का इस्तेमाल दंडनीय अपराध है। विभाग ने मिठाई की दुकानों, होटल, रेस्टोरेंट, बेकरी, कन्फेक्शनरी और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य श्रवण त्रिपाठी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक विनियम-2011 के तहत टारट्राजीन, सनसेट यलो, बीटा कैरोटीन, क्लोरोफिल, कैरामल, राइबोफ्लेविन, कारमोसीन और ब्रिलियंट ब्लू समेत निर्धारित रंगों का ही तय सीमा में इस्तेमाल किया जा सकता है। अधिकतम 100 पीपीएम की सीमा के अनुसार 10 किलोग्राम खाद्य पदार्थ में एक ग्राम तक रंग मिलाया जा सकता है। इसके लिए डिजिटल तराजू का इस्तेमाल जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने रोडामाइन बी, मेटानिल यलो, बटर यलो, मेलाकाइट ग्रीन, औरामाइन और सुदान जैसे प्रतिबंधित रंगों का प्रयोग नहीं करने की चेतावनी दी। इन खाद्य पदार्थों में रंग मिलाना प्रतिबंधित : कच्चा दूध, मलाई, सादा दही, छेना, पनीर, ताजे फल-सब्जियां, शिशु आहार, प्राकृतिक फलों का रस, पिसे मसाले, चायपत्ती, कॉफी, पैकेज्ड पेयजल, सूखे मेवे, अनाज, दालें, आटे से बने उत्पाद, खाद्य तेल, घी, गुड़, शहद, पकी दाल-सब्जियां, बिरयानी, चटनी और फ्रेंच फ्राइज में अनुमन्य रंगों का इस्तेमाल भी प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed