{"_id":"6ade3aef337fdcc606083a65","slug":"youth-killed-two-injured-in-collision-between-two-bikes-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-167818-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
विजय यादव।फाइल फोटो
जहांगीरगंज। देवरिया-गिरैया बाजार मार्ग पर शहाबुद्दीनपुर गांव के पास शनिवार रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में हिछनापुर गांव निवासी विजय यादव (35) की मौत हो गई। जबकि, श्रीनाथ दूबे और दूसरी बाइक चला रहे जनार्दन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज पहुंचाया, जहां से दोनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, विजय यादव शनिवार रात करीब आठ बजे किन्नूपुर गांव निवासी श्रीनाथ दूबे के साथ बाइक से देवरिया बाजार से घर लौट रहे थे। दोनों शहाबुद्दीनपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे थे, तभी गिरैया बाजार की ओर से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक शहाबुद्दीनपुर निवासी जनार्दन चला रहे थे।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सीओ आलापुर जितेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
छोटे भाई की शादी से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
विजय यादव तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके बड़े भाई अजय मलेशिया में रहते हैं, जबकि छोटा भाई अंकेश लखनऊ में काम करता है। दिसंबर में अंकेश की शादी होनी है। घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं और परिवार खुशियों के इंतजार में था। इसी बीच विजय की अचानक मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। विजय की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी पूजा यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे अनंत और बेटी अनन्या के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार के लिए यह दुख सहना बेहद कठिन हो रहा है। खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले विजय घर के प्रमुख सहारों में से एक थे। उनकी असमय मौत से परिवार के सामने भावनात्मक संकट के साथ भविष्य की चिंता भी खड़ी हो गई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। जिस घर में जल्द ही शादी की शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां अब मातम पसरा है।