फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Body of missing teenager found in pond

Ambedkar Nagar News: तालाब में मिला लापता किशोर का शव

Sun, 25 Oct 2026 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Body of missing teenager found in pond
कृष्ण मोहन फाइल (फोटो)
जहांगीरगंज। क्षेत्र के भौंरा गांव में शनिवार सुबह से लापता 13 वर्षीय किशोर कृष्ण मोहन का शव रविवार को गांव के ही तालाब में मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, कृष्ण मोहन मानसिक रूप से बीमार था। उसके चाचा गंगाराम मौर्य लकवा ग्रस्त होने के बाद से गांव में ही रहते हैं। मृतक के चचेरे भाई करन मौर्य ने बताया कि शुक्रवार को कृष्ण मोहन गांव के एक चिकित्सक के पास जहर मांगने गया था। चिकित्सक ने परिजनों को बुलाकर उसे समझाया और डांटकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब आठ बजे कृष्ण मोहन साइकिल लेकर घर से निकला था। दो घंटे तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शाम करीब पांच बजे गांव के पास तालाब के किनारे उसकी साइकिल मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने तालाब में खोजबीन की, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब सात बजे दो युवक तालाब में उतरे। लगभग तीन घंटे की तलाश के बाद सुबह नौ बजे किशोर का शव बरामद हुआ। शव मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। छोटे भाई उत्कर्ष और बड़ी बहन उन्नति भी सदमे में हैं।सीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed