{"_id":"6a01617d66fa4b8d21012b7a","slug":"video-heavy-rain-in-mahendragarh-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: तेज हवा से बदला मौसम का मिजाज, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं पर हुई तेज बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: तेज हवा से बदला मौसम का मिजाज, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं पर हुई तेज बारिश
महेंद्रगढ़ क्षेत्र में सोमवार सुबह तेज हवा चलने से मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा के साथ ही कनीना क्षेत्र में बारिश हुई जबकि आसपास के क्षेत्र में बूंदाबांदी होने से गर्मी से राहत मिली।
बता दें कि सुबह महेंद्रगढ़ का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि कनीना क्षेत्र का अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया। सुबह अचानक तेज हवा के साथ बारिश हुई और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। वहीं, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में बादल छाए रहे और आंधी चलने से वातावरण में ठंडक बनी रही। फिलहाल मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन का कहना है कि एनसीआर दिल्ली में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील लेकिन शुष्क बना हुआ है। मई महीने की शुरुआत से ही लगातार बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने मौसम में बदलाव आंधी और हल्की बारिश बूंदाबांदी ओलावृष्टि से संपूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं और आग उगलने वाली गर्मी और हीट वेव लू से भी राहत मिल रही है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 11 से 13 मई के दौरान मौसम में बदलाव रहेगा। इलाके में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और हल्की बारिश व बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना जताई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।