Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
The accused had procured two Glock pistols from Pakistan to carry out the crimes.
{"_id":"6a00b64da44bd61d2b098574","slug":"video-the-accused-had-procured-two-glock-pistols-from-pakistan-to-carry-out-the-crimes-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"वारदातों को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने पाकिस्तान से मंगवाए दो ग्लोक पिस्टल, पुलिस ने तीन आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदातों को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने पाकिस्तान से मंगवाए दो ग्लोक पिस्टल, पुलिस ने तीन आरोपी दबोचे
जिला पुलिस ने अवैध पिस्टल, कार सहित तीन युवकों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंकज उर्फ जैक निवासी डल्ला बलीम तारागढ़, शाम उर्फ बावा निवासी चार मरला क्वार्टर पठानकोट, सौरभ निवासी हेबतपिंडी के रूप में हुई है। आरोपियों ने बरामद हथियार पाकिस्तान से मंगवाए थे और दोनों पिस्टल यूएसए मेड है। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी विपन कुमार ने कहा कि पठानकोट पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त तीनों युवक अवैध हथियारों के साथ अड्डा कानवां की तरफ आ रहे है जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर तीनों को रोक जब तलाशी ली तो पंकज से ग्लोक 90 पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। शाम से एक ग्लोक 90 पिस्टल व कारतूस बरामद हुए। तीनों एक कार में किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ पुलिस थाना तारागढ़ में विभिन्न धाराओं तहत केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस जांच में सामने आया है कि उक्त तीनों उसी हथियारों के साथ लूटपाट की वारतादें और अन्य तरीके की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी किस वारदात काे अंजाम देने जा रहे थे। आरोपी पंकज के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, चोरी और लड़ाई झगड़े का मुकदमा दर्ज है। इसी तरह आरोपी शाम लाल खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और असला एक्ट तहत केस विभिन्न पुलिस स्टेशन में दर्ज है। पुलिस तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।