{"_id":"6a0064acd513bfc52902291c","slug":"video-young-boy-injured-in-road-accident-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: लोहारू में पेट्रोल पंप के पास बाइक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर, युवक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: लोहारू में पेट्रोल पंप के पास बाइक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर, युवक गंभीर घायल
लोहारू-पिलानी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार रात्रि एक सड़क हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोहारू की तरफ से पीपली (राजस्थान) जा रही एक बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस और एम्बुलेंस को मौके पर बुलाया। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल युवक को एम्बुलेंस के माध्यम से लोहारू के उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान रविकांत (उम्र करीब 19 वर्ष) निवासी पीपली राजस्थान के रूप में हुई है। रविकांत सड़क निर्माण विभाग में एक ठेकेदार के पास कार्य करता था और खेतड़ी क्षेत्र से काम समाप्त कर अपने गांव पीपली लौट रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास अज्ञात कारणों के चलते उसकी बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। परिजनों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।