Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Crowds gather at the BCCI Fan Park to watch IPL matches; 'Chhoti Kashi' gains a new identity on the global map
{"_id":"6a0000facc8eee2f610767b8","slug":"video-mandi-crowds-gather-at-the-bcci-fan-park-to-watch-ipl-matches-chhoti-kashi-gains-a-new-identity-on-the-global-map-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: बीसीसीआई के फैन पार्क में आईपीएल मैच देखने पहुंची भीड़, छोटी काशी को विश्व मानचित्र पर मिली नई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: बीसीसीआई के फैन पार्क में आईपीएल मैच देखने पहुंची भीड़, छोटी काशी को विश्व मानचित्र पर मिली नई पहचान
Ankesh Dogra
Updated Sun, 10 May 2026 09:22 AM IST
Link Copied
छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी शहर में बीसीसीआई की तरफ से बनाए गए आईपीएल फैन पार्क में क्रिकेट मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने खासी दिलचस्पी दिखाई। यह पहला मौका है जब बीसीसीआई की तरफ से मंडी में आईपीएल फैन पार्क बनाया गया हो। फैन पार्क में 32 फीट की बड़ी स्क्रिन पर मैच दिखाने के साथ ही बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक विशेष इंतजाम भी किए गए हैं। शनिवार शाम को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच का यहां लाइव टेलीकास्ट किया गया। इसके अलावा आज होने वाले दोनों मैच भी यहां लाइव दिखाए जाएंगे। फैन पार्क में खास बात यह है कि यहां मैच दिखाने के अलावा अन्य गतिविधियों का भी आयोजन किया गया है। यहां एंट्री पूरी तरह से फ्री है जबकि खाने-पीने की व्यवस्था काफी कम दरों पर की गई है। मंडी जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजय राणा ने इसके लिए बीसीसीआई और एचपीसीए का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज एचपीसीए के प्रयासों से मंडी शहर को विश्व मानचित्र पर नई पहचान मिली है। फैन पार्क में कई नामी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर मैच का आनंद उठाया। एएसपी मंडी अभिमन्यू वर्मा ने इस दौरान लक्की ड्रॉ भी निकाला जिसमें विजेता को क्रिकेटरों द्वारा साईन की गई टी शर्ट इनाम स्वरूप दी गई। एएसपी अभिमन्यु वर्मा, डा. अमित ठाकुर और गिरिजा शर्मा सहित अन्य लोगों ने इस आयोजन को बेहतरीन बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।