{"_id":"69ff6dc71a6f9d369005b502","slug":"video-national-lok-adalat-in-mau-53000-cases-were-settled-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राष्ट्रीय लोक अदालत में 53 हजार मामलों का हुआ निस्तारण, 4.76 करोड़ जमा कराई गई समझौता राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राष्ट्रीय लोक अदालत में 53 हजार मामलों का हुआ निस्तारण, 4.76 करोड़ जमा कराई गई समझौता राशि
मऊ जिले में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न विभागों द्वारा 53 हजार 667 मामलों का निस्तारण कराया गया। इसके एवज में 4 करो़ड़ 76 लाख 19 हजार 800 रुपये का समझौता राशि जमा कराया गया। 67 लाख 16 हजार 25 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार यादव तृतीय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर चंद्रगुप्त द्वारा 31 मामलों का निस्तारण करते हुए 61 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति दिलाई गयी। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय निरंजन चंद्र पांडेय ने 33 वादों का निस्तारण किया। अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक बाकर शमीम रिज़वी ने तीन मामलों का निस्तारण किया। विशेष न्यायाधीश एसीएटी अनिल कुमार वर्मा ने एक, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट छांगुर राम ने दो, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या दो अजय कुमार श्रीवास्तव ने 205 विद्युत मामलों का निस्तारण किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डा. कृष्ण प्रताप सिंह ने 1834 मामलों का निस्तारण करते हुए 8 लाख 66 हजार 400 रुपये का अर्थदंड जमा कराया। सिविल जज सीनियर डिवीजन स्नेहा वसीम ने सात, अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन सिद्धार्थ चर्तुवेदी ने 452, सिविल जज सीनियर डिवीजन अरुणांजली सिंह ने 450, सिविल जज जूडि सदर रजत कुमार यादव ने नौ मामलों का निस्तारण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।