{"_id":"69ff19629b722ae27405d8a8","slug":"video-grc-firms-worth-lakhs-burnt-to-ashes-due-to-massive-fire-in-tawadu-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"नूंह: तावडू में भीषण आग से लाखों के जीआरसी फर्मे जलकर राख, दो घंटे बाद पाया गया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह: तावडू में भीषण आग से लाखों के जीआरसी फर्मे जलकर राख, दो घंटे बाद पाया गया काबू
नगर के नूंह रोड स्थित एक खाली प्लॉट में शनिवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग से लाखों रुपए के जीआरसी फर्मे और अन्य सामान जलकर राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के अस्पताल, रिहायशी मकानों और अन्य भवनों तक धुआं और लपटें पहुंच गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12:15 बजे खाली प्लॉट में रखे जीआरसी के सामान और आकार बनाने वाले फर्मे में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। शुरुआत में स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।