{"_id":"69fe2828ea4f80c7650862b6","slug":"video-borrowed-17-lakhs-for-business-then-embezzled-funds-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कारोबार के लिए उधार लेकर हड़पे 17 लाख रुपये, जान से मारने की दी धमकी; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कारोबार के लिए उधार लेकर हड़पे 17 लाख रुपये, जान से मारने की दी धमकी; जांच में जुटी पुलिस
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने फर्म संचालक पर रुपये उधार लेकर नहीं लौटने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि फर्म संचालक ने 20 लाख रुपये उधार लिए थे। छह महीने में वापस करने वादा था लेकिन करीब 3 लाख ही वापस कर सका। बाकी का तगादा करने पर जान से मारने की धमकी दी है। रंगजी हाइट्स, गैलाना निवासी महेश चंद गोयल ने बताया कि उनके संबंध आलोक नगर निवासी दिनेश मित्तल से थे। तीन साल पहले उसने मुलाकात कर कहा कि उन्होंने कैला देवी कार्टन के नाम से फर्म खोली है। फर्म नई होने के कारण उसे चलाने के लिए 20 लाख रुपये की जरूरत है। रकम को छह महीने में लौटाने का वादा किया। वो उसकी बातों में आ गए। 8 फरवरी, 2023 को बेटी के खाते से 10 लाख रुपये, 19 अप्रैल को बेटे और अपने खाते से पांच-पांच लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि इसके बाद दिनेश मित्तल ने सिर्फ 2.90 लाख रुपये ही वापस किए। बाकी के 17 लाख रुपये नहीं दिए। आश्वासन देता रहा। 25 जनवरी को वह दिनेश के घर पर गए तो वहां ताला लगा था। फोन किया तो आरोपी और उसका बेटा धमकी देने लगे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साक्ष्य संकलन किया जाएगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।