{"_id":"69fdcf0c0018b2eee0022c4c","slug":"video-outstanding-workers-and-children-honored-on-world-red-cross-day-in-bageshwar-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर उत्कृष्ट कार्यकर्ता और बच्चे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर उत्कृष्ट कार्यकर्ता और बच्चे सम्मानित
गायत्री जोशी
Updated Fri, 08 May 2026 05:24 PM IST
Link Copied
बागेश्वर में विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से किए जा रहे मानवीय कार्यों को रेखांकित करते हुए उत्कृष्ट सेवा देने वाले कार्यकर्ताओं और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण ने डीएम आकांक्षा कोंडे का बैच अलंकरण कर किया गया। डीएम कोंडे ने रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आपदा और अन्य विषम परिस्थितियों में संस्था की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मानवता की सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों में प्रशासन हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। सोसाइटी के सचिव आलोक पांडेय ने जिले में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस ने आपदा प्रभावितों को कंबल, तिरपाल और राशन किट वितरित करने के साथ-साथ समय-समय पर फर्स्ट एड और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उत्कर्ष पांडेय, कीर्ति, हितांश, मेघा, दीपशिखा, श्वेता, शांतनु और सगुण को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। क्षेत्र में सराहनीय सेवा देने वाले डॉ. हरीश दफौटी, मोहिनी कोरंगा, रमेश पर्वतीय, संजय साह जगाती, वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा, नीरज उपाध्याय और प्रेमा रावत को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।