{"_id":"69fd7144ea1335ccf50e6b27","slug":"35-girls-imprisoned-in-jharkhand-on-the-pretext-of-providing-jobs-bastar-news-c-1-1-noi1494-4255469-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: नौकरी का झांसा देकर झारखंड में 35 युवतियों को बनाया बंधक, कांकेर में हड़कंप; मैसेज से खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: नौकरी का झांसा देकर झारखंड में 35 युवतियों को बनाया बंधक, कांकेर में हड़कंप; मैसेज से खुला राज
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 May 2026 11:23 AM IST
कांकेर जिले के दुर्गकोंदल में रहने वाली 35 युवतियों को नौकरी देने के नाम पर झारखंड में बंधक बनाए जाने का मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया। जिन युवतियों को बंधक बनाया गया हैं उनमें से एक युवती ने अपने साथ हुए आपबीती को मैसेज के माध्यम से गांव के युवक को भेजा। जिसके बाद से गांव में माहौल गरमा गया है। युवतियों को छुड़ाने के लिए कवायद शुरू कर दिया गया है।
बता दें कि नौकरी के नाम पर मानव तस्करी का बड़ा खुलासा सामने आया है। जहां छत्तीसगढ़ की करीब 35 युवतियों को झारखंड में बंधक बना लिया गया है। इस बंधक में दुर्गूकोंदल क्षेत्र की भी कई लड़कियां शामिल हैं।
गांव के युवक ने बताया कि दुर्गूकोंदल की युवती के मैसेज से इस बात का खुलासा हुआ है। युवती ने गांव के युवक को मदद की गुहार लगाते हुए संदेश भेजा है। युवती ने अपने मैसेज में कहा कि नौकरी के बहाने ले जाकर जबरन रोका गया। ना तो पैसा दिया जा रहा है और न ही घर जाने की अनुमति मिल रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया में वीडियो और मैसेज वायरल होने के बाद से हड़कंप मच गया है। युवतियों के परिजन परेशान हो रहे हैं और सभी को लेने झारखंड जाने की बात सामने आई है। इस मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ललित नरेटी की पहल पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है। इस मामले को लेकर झारखंड के गढ़वा प्रशासन और पुलिस से संपर्क किया गया है। गढ़वा पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच और तलाश अभियान शुरू कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, झारखंड में कई युवतियों से जबरन काम कराया जा रहा था। मामले के सामने आने के बाद कांकेर कलेक्टर ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है, संपर्क स्थापित होते ही विशेष टीम झारखंड भेजी जाएगी। वहीं, मानव तस्करी के बढ़ते मामलों ने परिजनों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में सक्रिय गिरोहों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। कहा जाता है कि गाँव के भोले भाले लोगो को ज्यादा पैसे देने के लालच में ले जाकर बंधक बना लिया जाता है। परिजन बेटियों की सुरक्षित वापसी की कर मांग कर रहे है। वही प्रशासन ने भी सभी की जल्द वापसी करने की बात कही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।