{"_id":"69fcdc80e7797c731d064b46","slug":"video-advocate-commits-suicide-by-shooting-himself-with-pistol-in-lucknow-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में अधिवक्ता ने पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में अधिवक्ता ने पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या, VIDEO
लखनऊ के अलीगंज सेक्टर ई में बृहस्पतिवार रात अधिवक्ता शैलेंद्र प्रताप सिंह (40) ने खुद की कनपटी से पिस्टल सटाकर गोली मार ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में शालिनी सिंह ने सूचना दी कि भाई शैलेंद्र ने खुद को गोली मार ली है। मौके पर पहुंचने पर शैलेंद्र खून से लथपथ पड़े मिले। घरवालों ने बताया कि शैलेंद्र की करीब दो वर्ष पहले शादी हुई थी। उनके कोई संतान नहीं है। बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे गोली चलने की आवाज आने पर घरवाले कमरे में
पहुंचे तो शैलेंद्र मृत मिले। पिस्टल उनके पास पड़ी थी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने पिस्टल और अन्य साक्ष्य कब्जे में ले लिए। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घरवालों से पूछताछ करने पर शैलेंद्र की आत्महत्या का कारण पता चल सकेगा। वहीं, आसपास के लोगों से पता चला है कि शैलेंद्र का पत्नी से कुछ विवाद हुआ और उन्होंने आत्महत्या कर ली, लेकिन इसकी पुिष्ट पुलिस ने नहीं की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।