{"_id":"69fc8c16bdd7f01d2401c3aa","slug":"video-video-sharavasata-ma-natha-ma-paca-kashara-dab-tana-sarakashhata-nakal-tha-lpata-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: श्रावस्ती में नदी में पांच किशोर डूबे, तीन सुरक्षित निकले, दो लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: श्रावस्ती में नदी में पांच किशोर डूबे, तीन सुरक्षित निकले, दो लापता
श्रावस्ती के गिलौला क्षेत्र के घोरमा परसिया कालोनी निवासी पप्पू जायसवाल के घर शादी में शामिल होने आए पांच किशोर बृहस्पतिवार की दोपहर राप्ती नदी में नहाने के लिए भकला पुल स्थित झुनझुनिया घाट आए थे।
इस दौरान गहराई अधिक होने से पांचों किशोर डूबने लगे। तीन किशोर बहराइच के मरौचा निवासी राहुल(17), गोंडा जिले के करनैलगंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी विनय कुमार (16) व घोरमा परसिया निवासी अभिषेक (17) को किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल आए लेकिन मरौचा निवासी प्रेम प्रकाश (16)व घोरमा परसिया निवासी अवि(16) राप्ती नदी की तेज धारा में लापता हो गए।
नदी से बाहर निकलने पर किशोरों ने परिजनों को घटना की सूचना दी तो घर में चीख-पुकार मच गया। सूचना पर सीओ भरत पासवान, कोतवाल भिनगा राज प्रकाश सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से किशोरों की तलाश शुरू करवाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।