{"_id":"69fc3d5507be5b76990825be","slug":"video-video-saraya-sanana-karana-aae-tana-yavaka-lpata-talsha-ma-jata-esadaaaraefa-va-enadaaaraefa-ka-tama-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सरयू स्नान करने आए तीन युवक लापता, तलाश में जुटीं एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सरयू स्नान करने आए तीन युवक लापता, तलाश में जुटीं एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमें
नया घाट पर सरयू स्नान करने आए तीन युवक बृहस्पतिवार की सुबह नदी में लापता हो गए। उनकी तलाश में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम में जुटी हुई है। अब तक उनका पता नहीं चल सका है।
पुलिस के अनुसार बस्ती शहर के रहने वाले लकी, किशन सोनी, अभिषेक कुमार, अमित कुमार और राज गुप्ता बृहस्पतिवार की सुबह सरयू स्नान करने आए थे। लकी और किशन सोनी आरती स्थल के सामने स्नान करने लगे, लेकिन अन्य तीन साथी नदी पार करते हुए गोंडा की सीमा की तरफ बढ़ गए।
इस बीच वह डूबने लगे तो अन्य दोनों साथियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ आशुतोष तिवारी, अयोध्या कोतवाल पंकज सिंह आदि ने जल पुलिस के साथ उनकी खोज शुरू की लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल सका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।