{"_id":"69fb8caf8d0cb00578000bd4","slug":"video-prices-of-firewood-to-be-fixed-at-cremation-grounds-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्मशान घाट पर निर्धारित किये जाएंगे लकड़ियों के दाम, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान घाट पर निर्धारित किये जाएंगे लकड़ियों के दाम, VIDEO
गाजीपुर शहर के वैकुंठधाम श्मशान घाट पर शवदाह के दौरान अधिक पैसे वसूले जाने की शिकायतों को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। बुधवार को अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) आयुष चौधरी ने घाट परिसर में सदस्यों और सभासदों के साथ बैठक कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
बैठक में सामने आया कि लकड़ी और मुखाग्नि के नाम पर जरूरत से ज्यादा पैसे लिए जा रहे हैं। इस पर एडीएम ने श्मशान घाट के सदस्यों को एक सप्ताह में नई कमेटी गठित कर सभी सामग्री की सूची तैयार करने और उनके निर्धारित दर तय करने के निर्देश दिए, ताकि ओवररेटिंग पर रोक लगाई जा सके।
इसके साथ ही घाट पर बंद पड़े सामुदायिक शौचालय को जल्द चालू कराने का भी निर्देश दिया गया। इस दौरान नगर पालिका के ईओ डीके राय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।