{"_id":"69fb364e90f31c78e90992b0","slug":"video-gurjar-cricket-academy-wins-under-16-cricket-league-title-in-shahjahanpur-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने जीता अंडर-16 क्रिकेट लीग का खिताब, चौधरी अकादमी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने जीता अंडर-16 क्रिकेट लीग का खिताब, चौधरी अकादमी को हराया
Mukesh Kumar
Updated Wed, 06 May 2026 06:08 PM IST
शाहजहांपुर की कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर अंडर-16 क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले में गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने करमजीत और अंश की गेंदबाजी के दम पर चौधरी क्रिकेट अकादमी को रोमांचक मुकाबले में पांच रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक ने पुरस्कृत किया। बुधवार को चौधरी अकादमी ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया। गुर्जर क्रिकेट अकादमी का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा और पूरी टीम मात्र 53 रन पर आउट हो गई। मयंक कुमार ने 14 और अचल ने 10 रनों की पारी खेली। चौधरी अकादमी के गेंदबाज शिवांश, अभय और आरव ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।
दूसरी पारी में चौधरी क्रिकेट अकादमी की टीम 47 रन ही बना पाई। बेहद निम्न स्कोर भी टीम पार नहीं कर सकी। अभय प्रताप ने 11 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। गुर्जर अकादमी की ओर से करमजीत मौर्य ने चार और अंश ने तीन विकेट हासिल किए। मैन ऑफ द मैच करमजीत मौर्य रहे। मैन ऑफ द सीरीज विमल सिंह व सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर करमजीत मौर्य व सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज आरव को चुना गया। मैच के अंपायर पंकज तिवारी व आकाश गुप्ता रहे। स्कोरिंग निशांत ने की। मुख्य अतिथि आनंद पाठक व विशिष्ट अतिथि शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आलोक मिश्रा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। को-ऑर्डिनेटर डॉ. मनोज यादव, फिरोज खान, वत्सल, अमित चौधरी, अभय सिंह गुर्जर उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।