{"_id":"69fad79190f31c78e9099253","slug":"video-posters-threatening-to-bomb-rohru-sdm-office-and-judicial-complex-put-up-in-shimla-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शिमला में लगे रोहड़ू एसडीएम कार्यालय और न्यायिक परिसर को बम से उड़ाने की धमकी भरे पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शिमला में लगे रोहड़ू एसडीएम कार्यालय और न्यायिक परिसर को बम से उड़ाने की धमकी भरे पोस्टर
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:24 AM IST
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के एसडीएम कार्यालय और न्यायिक परिसर रोहड़ू को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे परिसर को खाली करवा दिया है। जानकारी के अनुसार शिमला के लकड़ बाजार के समीप एवरसनी इलाके में भराड़ी रोड के समीप एक अज्ञात पोस्टर दीवार पर लगाया गया था। पोस्टर में रोहड़ू स्थित अदालत परिसर व एसडीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की ओर से तत्काल एहतियाती कदम उठाए गए। रोहड़ू में अदालत परिसर व एसडीएम कार्यालय को सुरक्षा के दृष्टिगत खाली करवाया गया। सभी वाहनों को परिसर से हटा दिया गया और मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया। वर्तमान में परिसर की गहन जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, जांच जारी है। इस संबंध में थाना सदर में मामला दर्ज कर अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एसएसपी गौरव सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है। जिला शिमला पुलिस आम लोगों से अपील की है कि घबराएं नहीं, शांति बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस की ओर से स्थिति पर पूर्ण रूप से नियंत्रण रखा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।